बिलासपुर समाचार: जल भूमि अधिकार परिषद छत्तीसगढ़ के महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रमा नाविक महापौर का निर्दलीय चुनाव लड़ने मैदान पर उतर गई है।
जल भूमि अधिकार परिषद के प्रदेश महामंत्री श्री नन्द कुमार निषाद ने बताया कि बिलासपुर को नाम देने वाली माता बिलासा का नगर बिलासा नगरी ,न्यायधानी होने के बाद भी बिलासपुर का समुचित विकास नहीं हो पाया है ।
अभी तक बिलासपुर को स्मार्ट सिटी हो जाना था जोकि नहीं बन पाया है।
बिलासपुर के चौमुखी विकास एवं बिलासपुर को धरातल पर स्मार्ट सिटी बनाने के लिए , अरपा नदी पर बिलासा घाट बनाने एवम् माता बिलासा के सपनो को पूरा करने के लिए महापौर का चुनाव लड़ेगी ।
बिलासपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के मछुआरा समाज में खुशी का लहर है। मछुआरा समाज का तन मन धन से सहयोग मिल रहा है।