वार्डो मे किये गये कार्य, जैसे गार्डन, गली मे सुंदरता के लिए पूर्व पार्षद रविंद्र सिंह को वार्ड वासियो ने धन्यवाद ज्ञापित किया

जिया उल्ला खान 
........
विनोबा नगर आर 8 गली गार्डन व श्रीकांत वर्मा मार्ग में सरस्वती पार्क एवं लिंक रोड में सुमंगलम अपार्टमेंट के आगे का गार्डन एवं विद्याउप नगर में पूर्व पार्षद विभा सिंह गली गार्डन व सहगल गली गार्डन का बिलासपुर नगर निगम के द्वारा जिर्णोद्धार किया गया है।जिसमें बाउंड्री वॉल गेट ग्रिल  का रिपेयरिंग कार्य किया गया है। वहीं पाथवे का नवनिर्माण किया गया है ।झुला दीवाल मंच व सामुदायिक भवन का रंग रोगन एवं मंच व सामुदायिक भवन मे ग्रिल व टाइल्स लगाया गया है । इस तरीके से विनोबा नगर वार्ड क्रमांक 27 में उद्यान का  कार्य पूर्ण हो चुका है। इस सुंदर कार्य के लिए वार्ड पार्षद रविंद्र सिंह जी को  वार्ड वासियों ने बधाई व धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post