अस्थाई वारंटीओ के खिलाफ पचपेड़ी और सरकंडा पुलिस का प्रहार.....

जिया उल्ला खान 
......
बिलासपुर........

📌 *स्थाई वारंटी/आरोपी धीरपाल पटेल को बलौदाबाजार तथा स्थाई वारंटी/आरोपी अजय कुमार पाटले को जांजगीर से किया गया गिरफ्तार।*

*विवरण:-* 
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर  चुनाव को ध्यान में रखते हुए स्थाई व गिरफ्तारी वारंट तामील करने का निर्देश दिये हैं,  थाना प्रभारी पचपेड़ी  श्रवण कुमार टंडन द्वारा  दिनांक 21.1.2025 को वारंट तामील हेतु विशेष टीम बनाकर रवाना किया गया था। थाना पचपेड़ी के अपराध क्रमांक 199/ 2018 धारा 34(१) अब . एक्ट के स्थाई वारंटी/ आरोपी धीरपाल पटेल पिता मंगल पटेल उम्र 42 वर्ष साकीन करही बाजार थाना बलौदा बाजार को बलौदा बाजार से तथा प्रकरण क्रमांक 117/ 20 21 धारा 138  एन आई ए के स्थाई वारंटी/ आरोपी अजय कुमार पाटले पिता सुग्रीव पाटले उम्र 40 वर्ष केवतरा थाना पचपेडी जिला बिलासपुर को जांजगीर से दिनांक 21 .1.2025 को गिरफ्तार किया गया । थाना प्रभारी सरकंडा निलेश पांडे के द्वारा 01 स्थाई वारंटी किशोर सूर्यवंशी पिता मनीराम सूर्यवंशी पता ग्राम बैमा नंगोइ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना  प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार टंडन , थाना प्रभारी सरकंडा निलेश पांडे, आरक्षक छत्रपाल डहरिया, आरक्षक हरि शंकर चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post