युवा कांग्रेस के तरफ से यंग इंडिया बोल प्रतियोगिता के पोस्टर का किआ विमोचन... युवाओं को प्रवक्ता बनने का सुनहरा मौका

जिया उल्ला खान...

बिलासपुर....


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की इकाई युवा कांग्रेस के द्वारा पाँचवी बार युवाओं के यंग इंडिया के बोल प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर पर होना है, जिसमे युवाओं को अपने अंदर छुपी युवा प्रवक्ता बनने की पहल की जा रही है, जिसमे जिले स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक युवाओं के बिच प्रतियोगिता रखी जाएगी जिसमे, युवा इस प्रतियोगिता मे भाग ले सकते है, इसी कड़ी मे आज जिला बिलासपुर युवा कांग्रेस के तरफ से आज यंग इंडिया के बोल पोस्टर विमोचन की प्रेस वार्ता रखी गयी जिसमे बताया गया के इस प्रतियोगिता मे 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के युवा भाग ले सकते है है, जिसमे सबसे पहले फॉर्म भरकर खुद को रजिस्टर करना होगा, रजिस्ट्रेशन के लिए युवा कोंग्रेस के ऐप मे जाकर फॉर्म भर सकते है, 

फॉर्म के लिए कांग्रेस भवन कार्यलय से भी युवा अपना फॉर्म लेकर प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन कऱ सकते है, जिसमे युवा प्रतिभागी बन कर एवं जीत हासिल कर राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर, जिला स्तर पर युवा प्रवक्ता बन सकते है, इस प्रतियोगिता को  जितने वालो को नगद राशि से भी पुरस्कृत किआ जायेगा.... इस प्रेस वार्ता मे प्रमुख रूप से, शुभम दुबे, सार्थक शर्मा, शहर अध्यक्ष शेरू असलम, जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजू यादव, बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू, पार्षद पुष्पेंद्र साहू, भवेंद गंगोत्री, विक्रम तिवारी, दीपक रजक, पुष्पराज साहू एवं बड़ी संख्या मे अधिकारी,  पदाधिकारी मौजूद थे 

Post a Comment

Previous Post Next Post