अवैध शारब की बिक्री पर सरकंडा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

डेली न्यूज़ टाइम्स 
बिलासपुर...

थाना - सरकंडा, जिला - बिलासपुर (छ.ग.)*

अप.क्र. - 140/2025, धारा - 34(2) आब. एक्ट
अप.क्र. - 141/2025, धारा - 34(2) आब. एक्ट
----------------------------------------------------
📌 *अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

📌 *शुष्क दिवस के दिन अवैध शराब बिक्री करते 2 आरोपी  सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।*

📌 *आरेापियों के कब्जे से 115 पाव देशी/विदेशी शराब किमती 11010रू. जप्त।
----------------------------------------------------
*नाम आरोपी -*
01. चंदन धुरी पिता भीषम धुरी उम्र 21 वर्ष निवासी चांटीडीह किसानपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. रामनारायण कोसले पिता स्व. जंगलदास कोसले उम्र 50 वर्ष निवासी चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
--------------------------------------------------
*विवरण -*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 26.01.2025 को गणतंत्र दिवस पर्व के परिप्रेक्ष्य में शासन द्वारा शुष्क दिवस घोषित किया गया है, जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में श्रीमान् अति.पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल द्वारा शुष्क दिवस पर अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 25.01.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि चांटीडीह किसान पारा एवं चिंगराजपारा में पृथक-पृथक दो व्यक्ति शुष्क दिवस के दिन अवैध शराब बिक्री करने के लिए भारी मात्रा में शराब रखा हुआ है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पृथक-पृथक टीम तैयार कर सूचना तस्दीक हेतु भेजा गया, जिनके द्वारा रेड कार्यवाही कर किसान पारा चांटीडीह में  आरोपी चंदन धुरी के कब्जे से अवैध रूप से 29 पाव देशी शराब एवं 16 पाव गोवा शराब बरामद कर जप्त किया गया इसी प्रकार चिंगराजपारा में आरोपी रामनारायण कोसले के कब्जे से 70 पाव देशी शराब बरामद कर जप्त कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post