डेली न्यूज़ टाइम्स
रायपुर.....
रायपुर रेंज साइबर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत 85 करोड़ की ठगी मामले में 62 जालसाजों को गिरफ्तार किया, जिसमें 3 नाइजीरियन शामिल हैं। ठग म्यूल बैंक अकाउंट का उपयोग कर साइबर अपराध करते थे। पुलिस ने 1,100 अकाउंट्स की जांच के बाद यह कार्रवाई की
दो दिन चली इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में तीन नाइजीरियन शामिल हैं। जो नवा रायपुर के निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। यह छापेमारी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद समेत राजस्थान और ओडिशा के विभिन्न इलाकों में की गई।
हजार से ज्यादा अकाउंट पर अपराध दर्ज
रेंज पुलिस ने नेटवर्क को तोड़ने के लिए साइबर क्राइम पोर्टल में 11 सौ से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट की जांच की। ठगी के लिए इस्तेमाल अकाउंट से मिलान किया गया। मिलान करने के बाद म्यूल अकाउंट खुलवाने वालों की लंबी पहचान प्रक्रिया की। इसके बाद जालसाजों की गिरफ्तारी की गई।