अवैध कबाड के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार | जप्त कबाड लोहे का वजनी करीबन 210 किलो कुल कीमती 4500 रू को किया गया जप्त


जिया उल्ला खान की रिपोर्ट 
.....
ममाले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा लगातार कबाडीयों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना के आधार पर दिनांक 11.01.25 को खपरगंज कल्लू बाडा के पास आरोपी संतोष यादव के पास उसके कब्जे में अवैध कबाड रखा हुआ पाया गया जिसके संबंध में आरोपी को बिल प्रस्तुत करने तथा गुमास्ता लायसेंस पेश करने हेतु नोटिस दिया गया जो बिल व गुमस्ता लायसेंस नहीं होना बतान पर, आरोपी के कब्जे में रखा अवैध कबाड लोहे का राड - 40 किलो, लोहे का एंगल - 50 किलो लोहे का स्क्रेब – 60 किलो, कुलर जाली - 60 किलो कुल वजनी 210 किलो कबाड कीमती 4500 रू. को मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष धारा 35 ( 3 ) बीएनएसएस / 303 (2) बीएनएस के तहत विधिवत जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपी के विरूद्ध पृथक से धारा 170 बीएनएसएस के तहत दिनांक 11.01.25 को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।
आरोपी 
01.- • संतोष यादव पिता महेश यादव उम्र 36 वर्ष निवासी खपरगंज कल्लू बाडा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।


उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रआर कृष्ण पाण्डेय, आर. सैय्यद नूरूल एवं गोकूल जांगडे एवं धीरेन्द्र सिंह, संजय श्याम का विशेष योगदान रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post