जिया उल्ला खान की रिपोर्ट:-
बिलासपुर :- चुनाव का जोर शोर इन दिनों चल रहा है निकाय चुनाव को अब कुछ ही समय रह गया है, जिसके चलते वार्डों में सक्रिय नेताओं की सक्रियता भी बढ़ गई है इसी कड़ी में बताते चलें कि वार्ड नंबर 16 भी एक हम वार्ड माना जाता है पार्षद पद के लिए जिसको लेकर आज अनीता हिमांशु कश्यप ने शहर अध्यक्ष विजय पांडे एवं पूर्व महापौर रामशरण यादव जी को अपनी प्रबल दावेदारी समर्थको के साथ पेश की,
बताते चलें कि अनीता हिमांशु कश्यप वार्ड नंबर 16 विष्णु नगर कुदूदंड में काफी सालों से अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं लोगों के बीच उठ बैठकर उनके सुख-दुख में शामिल होना एवं वार्डों की समस्या को लेकर भी गंभीर चिंतित रहते हैं.. इसीलिए अब अनीता हिमांशु कश्यप वार्ड में एक वरिष्ठ पार्षद के रूप मे वार्ड वासियो की सेवा करना चाहती है जिसको लेकर अब कांग्रेस पार्टी भी अनीता कश्यप की दावेदारी पर गंभीरता से विचार कर रही है