शादी करने का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, सरकंडा पुलिस ने 12 घंटों के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार।

डेली न्यूज़ टाइम्स.....
बिलासपुर.....
-------------------------------------------------
*नाम आरोपी:-* 
स्वपनिल उर्फ बुनू साहू पिता महेन्द्र साहू उम्र 28 वर्ष निवासी देवनंदन नगर फेस 1, गली नं. 5, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 
-------------------------------------------------
*विवरण -*
      मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने दिनांक 24.01.2025 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका जान पहचान स्वपनिल उर्फ बुनू साहू के साथ हुआ था जो शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण कर बालात्कार किया है एवं शादी करने से इन्कार करते हुये दुसरी लड़की के साथ शादी कर लिया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी स्वपनिल उर्फ बुनू साहू को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post