महारष्ट्र के जलगांव मे भीषण ट्रेन हादसे मे मरने वालो की संख्या हुई 12....अधिकारिओ एवं प्रशासन के तरफ से जांच का आश्वासन

डेली न्यूज़ टाइम्स 
.......
महाराष्ट्र के जलगांव में परांडा स्टेशन के पास भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 12 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। वहीं, 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की तस्वीरें रौंगटे खड़े कर देने वाली हैं। इस हादसे ने ओडिशा में हुए बालासोर स्टेशन पर हुए हादसे की यादें ताजा कर दी हैं। 
कैसे हुआ हादसा
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमारी प्रारंभिक जानकारी यह है कि पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच के अंदर 'हॉट एक्सल' या 'ब्रेक-बाइंडिंग' (जैमिंग) के कारण चिंगारी उठी थी। जिससे कुछ यात्री घबरा गए। उन्होंने चेन खींच दी, और उनमें से कुछ नीचे कूद गए। उसी समय, कर्नाटक एक्सप्रेस गुजर रही थी। यात्री पटरी से हट पाते कि उतने में दूसरे ट्रैक से आर रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। 

जलगांव ट्रेन हादसे में अब तक 12 की मौत, रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे दुर्घटना की जांच

महाराष्ट्र के जलगांव में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग की और ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया। उस समय दूसरे ट्रैक से कर्नाटक एक्सप्रेस गुजर रही थी। ट्रेन से गुजर रहे लोग कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post